सावन मास के पावन अवसर पर रतनपुरा नाग देवता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना।

सावन मास के पावन अवसर पर रतनपुरा नाग देवता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना।


असलम खान सरदारपुर
 

सावन मास के पावन अवसर पर नाग पंचमी के पर्व पर रिंगनोद ग्राम पंचायत के रतनपुरा स्थित नाग देवता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर नाग देवता को दूध, फूल और बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया। रतनपुरा नाग देवता मंदिर के श्रद्धालु वर्दीचंद काग ने बताया कि मान्यता अनुसार नाग पंचमी के पर्व पर श्रद्धालु सुबह नाग देवता और भगवान शिव को फल फूल,दूध और मिठाई अर्पित कर पूजा अर्चना करते हैं तो उनके घरों में सुख समृद्धि बनी रहती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ख़बर पर आपकी राय