कांग्रेसी पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारियों पर मिलीभगत से भ्रष्टाचार का आरोप।
अल्ताफ खान धार।
धार नगर पालिका में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय सिंह ठाकुर, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी, पार्षद ईश्वर ठाकुर, बरसात सिसोदिया और पार्षद श्रीमती सारिका ठाकुर शामिल रहे।
कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की विभिन्न सम्पत्तियों पर पड़ा भंगार और कबाड़ कर्मचारियों की मिलीभगत से गायब कर भ्रष्टाचार किया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिसर, ट्रैक्टर कबाड़, पुराने मलवाहन, ट्राली, जेसीबी का पंजा, कचरा वाहन के हिस्से, लालबाग, सम्पवेल आश्रम सहित अन्य स्थानों से पड़ी सामग्री गायब पाई गई।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उनके पास पूर्व और वर्तमान स्थिति की फोटोग्राफिक साक्ष्य मौजूद हैं। पार्षद दल ने मांग की है कि सात दिनों के भीतर जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए और उन्हें अवगत कराया जाए।
चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्षद दल भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगा और जनता को जागरूक करेगा।


إرسال تعليق