अल्ताफ़ खान धार।
अग्रवाल समाज धार द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव में समाज की महिलाएं और बालिकाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, जिससे समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
गुरुवार को अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल सखी समिति और अग्रवाल क्रिएटिव ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम स्थान हिमांशी एवं यशी अग्रवाल ने हासिल किया।
इसी क्रम में लेडीज़ फन फेयर का आयोजन किया गया, जिसकी खासियत रही साउथ इंडियन थीम। कार्यक्रम में कपल प्रतियोगिता और विभिन्न मनोरंजक गेम्स कराए गए। एंकर अश्मित वर्मा ने अपनी रोचक एंकरिंग से उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधानों में बड़ी संख्या में शिरकत की, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक विविधता और आकर्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।

إرسال تعليق