कई मंदिरों में चोरी की वारदात करने वाला शातिर चोर पुलिस के शिकंजे में



अल्ताफ खान धार।
 

धार जिले के पीथमपुर, नालछा और इंदौर जिले के कई मंदिरों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी चोरी से पहले मंदिरों की रेकी करता और फिर देर रात सफेद रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार से पहुंचकर ताले तोड़कर आभूषण व नगदी पार कर देता था।

इंडोरामा स्थित उद्योगपति बाला जी मंदिर में हुई चोरी के दौरान चोर ने हनुमान जी की मूर्ति का चांदी का मुकुट, चांदी की छत्र और नगदी उड़ा ली थी। मंदिरों में हो रही लगातार चोरी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो संदिग्ध कार दिखाई दी। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 150 कैमरे खंगाले और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली।

कार से चांदी का मुकुट,कलश, छत्र और अन्य कीमती आभूषण बरामद हुए।आरोपी की पहचान खेमराज पिता देवकरण चौहान निवासी तेजाजी नगर दतोदा, थाना सिमरोल,जिला इंदौर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है।पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे होने की संभावना है।


ख़बर पर आपकी राय