झाबुआ शान ठाकुर
वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती करणी सेना परिवार द्वारा झाबुआ में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बिस्किट वितरित किए गए। और सेवा कार्यों के साथ तहसील और नगर कार्यकारणी का गठन किया गया।
सेवा कार्य कर मनाई जयंती ।
करणी सेना परिवार के तहसील अध्य्क्ष अमित सिंह राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में करणी सेनिको ने जिला अस्पताल पहुँच कर मरीजो को फल एवं बिस्किट का वितरण किया। इस दौरान करणी सैनिक वीर दुर्गादास राठौड़ के चित्र को अपने साथ लेकर अस्पताल पहुचे थे, जंहा मरीजो को वीर दुर्गादास राठौड़ के जीवन परिचय से अवगत करवाया गया। ओर मरीजो के साथ जयंती मनाई गई।
जयंती समारोह हुआ आयोजित।
स्थानीय पैलेस गार्डन में करणी सेना परिवार द्वारा वीर दुर्गादास राठौड़ का जयंती समारोह आयोजित किया गया। जंहा सर्व प्रथम समाज के वरिष्ठजनो एवं करणी सेना जिलाध्यक्ष नीतिराजसिंह बोडायता, तहसील अध्य्क्ष अमित सिंह, पूर्व तहसील अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सलूनिया व मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी शान ठाकुर ने दुर्गादास राठौड़ के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित किया। जिस पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम शुरुआत में समाज के वरिष्ठ जनो का करणी सेना के पदाधिकारियों ने फूलो की माला पहनाकर सम्मान किया।
वीर दुर्गादास की वीरता ओर बलिदान को किया याद ।
आयोजित जयंती समारोह में वीर दुर्गादास राठौड़ की वीरता और बलिदान को याद किया गया। राजपूत समाज के वरिष्ठजनो ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर उनके जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनो ने समाज को सम्बोधित कर बताया कि वीर दुर्गादास राठौड़ का जन्म 13 अगस्त 1638 को जोधपुर हुआ था। वह एक वीर राजपूत योद्धा थे जिन्होंने मुगल शासक औरंगजेब को युद्ध में पराजित किया और अपने भाले की नोक से मुगल सल्तनत की नींव हिला दी। वह मारवाड़ के भावी रक्षक कहलाए और उन्होंने अपने जीवन को मारवाड़ की आजादी और अजीत सिंह को राजा बनाने के लिए समर्पित कर दिया। वीर दुर्गादास राठौड़ की मृत्यु 22 नवंबर 1718 को उज्जैन में हुई थी। उनकी अंतिम इच्छानुसार शिप्रा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी छतरी उज्जैन में बनी हुई है और यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय महासभा, राजपूत समाज झाबुआ एवं करणी सेना परिवार के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
करणी सेना परिवार की तहसील व नगर कार्यकारणी गठित
वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के अवसर पर करणी सेना परिवार द्वारा झाबुआ तहसील और नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। करणी सेना के संभाग अध्य्क्ष महेंद्र सिंह झकनावदा की सहमति से जिलाध्यक्ष नीतिराज सिंह बोडायता की अनुशंसा पर तहसील अध्य्क्ष अमित सिंह राठौर ने तहसील एवं नगर कार्यकारणी का गठन किया जिसमें समाज के युवाओं को कई महत्वपूर्ण दायित्व सौपे गए। इस दौरान नवीन पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम का सफल संचालन राघवेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया और आभार करणी सेना नगर अध्य्क्ष पलाश सिंह कच्छावा द्वारा माना गया।



إرسال تعليق