गरीबों की योजनाएं कांग्रेस की देन, भाजपा ने जनता का जीना किया दुश्वार – विधायक वीरसिंह भूरिया

गरीबों की योजनाएं कांग्रेस की देन, भाजपा ने जनता का जीना किया दुश्वार – विधायक वीरसिंह भूरिया


फारूख शैरानी
 
मेघनगर/थांदला

थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने मंगलवार को अपने निवास पर आयोजित विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि देशभर में गरीब वर्ग के हित में संचालित अधिकांश योजनाएं कांग्रेस पार्टी की देन हैं। कांग्रेस ने हमेशा गरीब वर्ग के उत्थान और सर्वधर्म समाज को जोड़ने का कार्य किया है, जबकि वर्तमान केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है।


उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं और भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में देकर देश की जनता को परेशानी में डाल रही है।
भूरिया ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में ग्रामीणों को पीने का पानी दूर-दूर से लाना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने टैंकरों का वितरण किया, साथ ही आवश्यकतानुसार हैंडपंप सामग्री भी उपलब्ध कराई, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली।


बैठक में आगामी चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा हुई। ब्लॉक कांग्रेस मेघनगर अध्यक्ष यामिन शेख ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष थांदला चैनसिंह डामोर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत केवल ₹1250 देने के बाद अन्य सभी लाभ बंद कर दिए हैं।

कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष मेघनगर ललिता मुकेश मुणिया, फतेसिंह नायक, कमलेश पटेल, भुरसिंह सिंगाड़, प्रताप ताहेड, अरुण ओहारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कालूसिंह भूरिया, गोरसिंह भूरिया, उदयसिंह हाड़ा, दिनिया भूरिया, दिनेश झाड़, रमेश भाबर, बदसिंह भूरिया, राकेश डामोर, पारसिंह डामोर, सुधीर भाबर, हरीश पांचाल, रोशन बरिया, अखिल जैन, गुड्डू ठाकुर, संदीप डामोर, हवा खड़िया, कलसिंह भूरिया, अक्षय कामलिया, मुकेश मुनिया, गणेश मुनिया, शांतु वसूनिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सरपंच रुसमाल मईडा ने किया तथा आभार प्रदर्शन थांदला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनीष बघेल ने किया।
विधायक के मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा ने इस संबंध में जानकारी दी।

ख़बर पर आपकी राय