कलेक्टर नेहा मीना ने ली तैयारियों की कमान, सीएम कार्यक्रम को लेकर मंथन


कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, पेटलावद में होगा मुख्यमंत्री मोहन यादव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

झाबुआ ज़िले में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 13 सितम्बर को पेटलावद पधारेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक से राशि अंतरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन सीएम राइस सांदीपनि विद्यालय मैदान, पेटलावद में प्रस्तावित है।


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर नेहा मीना ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान का चिन्हांकन कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने हेलीपेड स्थल का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।


न्यूज एडिटर जावेदरशीद खान 

9424860555

ख़बर पर आपकी राय