जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक 16 अक्टूबर को — राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को मिलेगा बल

 


जावेद खान झाबुआ।
 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संचालित देशव्यापी आंदोलन “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आगामी 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे गोपाल कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय झाबुआ में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिला प्रभारी अमन बजाज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और जिले में चल रहे अभियान एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान बीएलए नियुक्ति प्रक्रिया, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा ब्लॉक स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को बीएलए (Booth Level Agent) के रूप में नियुक्त कर रही है ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और भाजपा की वोट चोरी की राजनीति को जनता के सामने उजागर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि विगत दिनों जिला कांग्रेस द्वारा सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जो निष्ठा एवं जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वालसिंग मेड़ा, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर सहित अनेक वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, प्रभारीयों, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग विभाग सहित सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों, पार्षदों, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों, तथा समस्त कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थिति दर्ज कर संगठन की शक्ति का परिचय देने का पार्टी ने आव्हान किया है।


ख़बर पर आपकी राय