संत रविदास बस्ती में हिंदू सम्मेलन हेतु आयोजन समिति का गठन

 



(थांदला। जावेद खान) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष पूरे देश में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विजयदशमी से लेकर अब तक पथ संचलन, सामाजिक सद्भाव बैठक, युवा संगम तथा वृहत गृह संपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में आगामी 27 दिसंबर को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है।

हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संत रविदास बस्ती में त्रिमूर्ति कालिका माता मंदिर परिसर में एक वृहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति का गठन किया गया।

आयोजन समिति में

कमलेश दायजी को संयोजक,

शांतिलाल सोलंकी एवं श्रीमती मेवा सुभाष भटेवरा को सह संयोजक,

विजय नरवरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समिति के अन्य सदस्यों में श्रीमती पद्मा हिनवार, श्रीमती राधिका बहादुर मईडा, श्रीमती मंजूलता पंवार, धर्मेंद्र गोस्वामी, जगदीश सोलंकी, संजय चौहान एवं कमलेश प्रजापत शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समकित तलेरा, गोपाल बैरागी, नितेश व्होरा, नटवर पंवार, मुकेश चौहान एवं मुकेश वर्मा को विशेष दायित्व सौंपे गए।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर, शनिवार को प्रातः 10 बजे पुरानी मंडी प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में संत रविदास बस्ती में निवासरत लगभग 600 परिवारों के करीब 3000 लोग सहभागिता करेंगे।

ख़बर पर आपकी राय