थांदला। खजुरी बाईपास पर शनिवार रात करीब 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम डोडियार (पिता नान सिंह डोडियार) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय प्रेम डोडियार अपनी पत्नी और दो वर्षीय बच्चे के साथ ग्राम जरात से परवलिया की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में प्रेम डोडियार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और मासूम बच्चे को कोई चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 112 एंबुलेंस और पुलिस की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला लाया गया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

إرسال تعليق