भोपाल। जावेद खान
मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद (भोपाल) द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है। यह परिषद अखिल भारतीय पंचायत परिषद (दिल्ली) से संबद्ध है। नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अनुभवी, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर कार्यरत पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह सेंगर (जिला उमरिया) को नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर तक जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार त्रिपाठी (रायसेन), पुष्पेंद्र देशमुख (बालाघाट), प्रताप सिंह आर्य (उज्जैन), अल्का शर्मा (नर्मदापुरम), नरेंद्र सिंह चौहान (गुना) एवं विक्रम सिंह बुंदेला (पन्ना) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश महामंत्री
प्रदेश महामंत्री के रूप में शैलेन्द्र सिंह रावत (शिवपुरी), जितेंद्र रहांगडाले (सिवनी), कृष्ण कुमार झा (नर्मदापुरम), शिव पटेल (जबलपुर), दीपा ठाकुर (सिवनी) एवं जितेंद्र सरेटे (अनूपपुर) को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद पर राजेश पटेल (सिवनी) तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र दुवे (इंदौर) को दायित्व दिया गया है।
प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्री के रूप में सीमा बागरी, राम सिंह चौहान, नारायण गोयल, जितेंद्र सिंह राजपूत, रामशिरोमणि सिंह लोधी, नाथू सिंह सेंधाव, माधव सिंह परमार, गणेश पाल सिंह यादव, राय सिंह, प्रभात सिंह, सरला सिंह, अजय सिंह, पारस मणी सिंह, गोविंद गौतम, कौशल पाठक, दिग्विजय सिंह रघुवंशी एवं बृजेश कोरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश प्रवक्ता
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में रिया दुवे, अश्वनी सिंह परिहार, मार्तण्ड सिंह, अनिल नरवरे एवं अशोक शांडिल्य को नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभाग
मीडिया प्रभाग में मनोज द्विवेदी को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा सैयद मसूद अली पटेल एवं राजेंद्र खरे को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा विशेष आमंत्रित पदाधिकारियों में जालम सिंह पटेल, अजय गोटिया, देवेंद्र चौधरी, हिम्मत सिंह गोयल एवं समाजसेवी प्रमोद पुजारी सहित अन्य कार्यसमिति सदस्यों को शामिल किया गया है।
जनहित और ग्रामीण विकास पर फोकस परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी पंचायत स्तर पर जनहित कार्यों को गति देने, पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा करने तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएगी।


إرسال تعليق