थांदला पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक ही दिन में दबोचे गए 6 लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी

 


थांदला। 

झाबुआ जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना थांदला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल गुर्जर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना थांदला पुलिस ने विभिन्न गंभीर अपराधों में वर्षों से फरार चल रहे 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को धरदबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर मारपीट, चोरी, दुष्कर्म सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज थे और लंबे समय से पुलिस को उनकी तलाश थी।

गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटी

मुनसिंह पिता वारु सिंगड़ निवासी टिमरूपाडा

कालिया पिता कमजी अमलियार निवासी कड़वापाड़ा

सतनाम पिता रामा चिकलीगर निवासी संजय कॉलोनी, राजगढ़

जसपाल पिता रामा चिकलीगर निवासी संजय कॉलोनी, राजगढ़

रूसमल पिता जानिया डामोर निवासी आबापाड़ा, देवीगढ़

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष गुप्ता, सुशील, सहायक उप निरीक्षक मुकेश भूरिया, शैलेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक खेम सिंह चौहान, राजेंद्र रावत, कमल चौहान, रायसिंह सहित आरक्षक राहुल, जितेश, नरसिंह बघेल, पुखराज एवं अनिल परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति लगातार जारी रहेगी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।

ख़बर पर आपकी राय