सामाजिक न्याय विभाग के सौजन्य से जनपद सभा कक्ष में लगा शिविर, एलिमको उज्जैन और डीडीआरसी झाबुआ की टीम ने किया परीक्षण।
थांदला। javed Khan सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से बुधवार को थांदला जनपद पंचायत के सभा कक्ष में दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर जनपद सीईओ देवेंद्र बराड़िया के सानिध्य में संपन्न हुआ।
शिविर में एलिमको उज्जैन एवं डीडीआरसी झाबुआ की टीम ने दिव्यांग एवं वृद्धजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 22 दिव्यांग एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया।
सामाजिक न्याय विभाग के विजय गणवा एवं उनकी टीम ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। परीक्षण के बाद चिन्हित हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आगे सामाजिक न्याय विभाग की ओर से सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांग एवं वृद्धजनों को उनकी दैनिक जरूरतों के अनुरूप आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम बनाना रहा।


Post a Comment