आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित; अतिथियों ने किया पौधरोपण
थांदला। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ महिला एवं बाल विकास योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान एवं सुपरवाइजर नम्रता कुंवर सहित नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंडदा, महिला अध्यक्ष आरती भूरीबाई डामोर, कन्नू मोरिया, जगदीश प्रजापत एवं जिला योजना से जुड़ी भूमिका सोनी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
समारोह के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंतिम बामास्नी, आशा गवली, पूजा राहोड़ एवं प्रियंका नागर तथा सहायिका सीमा लेतवा और कविता रानड सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वार्ड स्तर पर उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।


إرسال تعليق