प्रधान संपादक जावेद खान
केंद्र सरकार देश मे अनलॉक कर सभी तरह के पब्लिक पैलेस खोलने की बात कर रही है।लेकिन एक खबर है जो झाबुआ जिले के लिए बुरी है।राजकोट भोपाल ट्रेन का मेघनगर में स्टॉपेज बंद कर दीया गया है जिससे यात्रियों में रोष है।ट्रेन का मेघनगर में स्टापेज नही होने से शिक्षा अध्ययन स्वास्थ्य लाभ मजदूरी पर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बड़ गई है।अगर आप भी रात के समय मे राजकोट भोपाल ट्रेन के भरोसे सफर करने की सोच रहे है और घर से निकल कर मेघनगर स्टेशन जा रहे है तो सावधान हो जाये।।
आपको बता दें राजस्थान,गुजरात सीमा पर जिले का एकमात्र महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन मेघनगर है।
अनलॉक के बाद भी... यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने वाली यात्री बसे टैक्सी सेवा पूर्ण रूप से प्रारंभ ना होकर प्रभावित दिखाई दे रही है। ऐसे में गुजरात के राजकोट से लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण राजकोट भोपाल ट्रेन का जिले के एकमात्र मॉडल स्टेशन मेघनगर में स्टॉपेज बीती रात से बंद हो गया। शनिवार देर रात बिना रुके राजकोट भोपाल ट्रेन एक्सप्रेस निकल गई। ट्रेन का स्टॉपेज बंद होने से गुजरात की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले सैकड़ों श्रद्घालु काम की तलाश में पलायन पर जाने वाले मजदूर,स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीज व भोपाल जाने वाले कई अभ्यर्थियों,शासकीय कर्मचारी को भी राजकोट भोपाल ट्रेन बंद होने से रेल्वे यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है। अब यात्रियों ने सांसद गुमान सिह से मेघनगर रेल्वे स्टेशन पर राजकोट भोपाल ट्रेन का स्टॉपेज यथावत रखने की मांग की है। सांसद ने भी उक्त ट्रेन का मेघनगर रेल्वे स्टेशन पर स्टॉपेज फिर से प्रारम्भ होने का भरोसा दिलाया है।


إرسال تعليق