आम्बूआ महिला मंडल ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा, त्रिलोकेश्वर मंदिर पर किया जलाभिषेक

आम्बूआ महिला मंडल ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा, त्रिलोकेश्वर मंदिर पर किया जलाभिषेक


ब्रजेश खंडेलवाल 

आम्बूआ। प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी आंबूआ-बोरझाड़ महिला मंडल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। विगत दिनों आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि कावड़ यात्रा स्थानीय राम मंदिर शंकरगढ़ से प्रारंभ होकर अड़वाड़ा रोड स्थित त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर तक जाएगी, जहां जलाभिषेक किया जाएगा।

दिनांक 6 अगस्त को प्रातः महिला मंडल की सैकड़ों महिलाएं एक जैसे ड्रेस कोड में सज-धजकर "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ शंकरगढ़ से कावड़ लेकर रवाना हुईं। यात्रा के दौरान महिलाएं भक्ति गीतों व धीमी डीजे धुनों पर नृत्य करती हुई त्रिलोकेश्वर मंदिर तक पहुंचीं।


कावड़ यात्रा के मार्ग में ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर सभी महिलाओं ने महादेव का जलाभिषेक किया।

इस आयोजन के लिए कलश की व्यवस्था जोबट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल द्वारा की गई थी। मंदिर समिति के सदस्यों ने संपूर्ण व्यवस्था संभालते हुए महाआरती और प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया।

कावड़ यात्रा के दौरान थाना प्रभारी मोहन डावर एवं उनकी टीम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मार्ग पर विशेष व्यवस्था की गई थी। महिला मंडल ने पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया।


महिला मंडल ने इस आयोजन को सफल बनाते हुए यह स्पष्ट किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।


ख़बर पर आपकी राय