आशीष जैन बने भाजपा राजगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भाजपा कार्यकर्ता मेरी ताकत, मिलकर करेंगे पार्टी के लिए काम – आशीष जैन
असलम खान सरदारपुर
राजगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा करते हुए रिंगनोद नगर के आशीष जैन को यह जिम्मेदारी सौंपी।
आशीष जैन की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
नव नियुक्त अध्यक्ष आशीष जैन ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“ग्रामीण मंडल अध्यक्ष का पद बड़ी जिम्मेदारी वाला है। राजगढ़ ग्रामीण मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता मेरी ताकत हैं। हम सब मिलकर भाजपा सरकार और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।”


Post a Comment