विधायक प्रताप ग्रेवाल ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस
असलम खान सरदारपुर
विश्व आदिवासी दिवस पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने जनप्रतिनिधीयो एवं समाजजनो के साथ सरदारपुर एवं राजगढ मे स्थापित अमर शहीद, आदिवासी योध्दा टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस दौरान युवाओ ने एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान एवं टंट्या मामा अमर रहे के नारे लगाए। आयोजित कार्यक्रम मे राजगढ नगर परिषद के और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Post a Comment