आम्बूआ में भव्य तिरंगा यात्रा कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान व सांसद अनीता चौहान रहे शामिल।

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान व सांसद अनीता चौहान रहे शामिल।


ब्रजेश खंडेलवाल 

आम्बूआ। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व स्वतंत्रता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने और बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु आम्बूआ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस यात्रा में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, क्षेत्रीय सांसद अनीता चौहान, पूर्व विधायक माधवसिंह डाबर, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल (मकु सेठ), सहित जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।


संकट मोचन दरबार गांधी आश्रम
से डीजे पर राष्ट्रीय धुनों के साथ प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने अपनी बाइकों पर तिरंगा लहराया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए “गगनभेदी देशभक्ति नारों” के साथ आगे बढ़ी।

मंत्री व सांसद का संबोधन

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा— “हमारा देश 14 अगस्त 1947 को विभाजन के बाद 15 अगस्त को स्वतंत्र हुआ। युवाओं को तिरंगे का महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गाथा जानना आवश्यक है।”
सांसद अनीता चौहान ने कहा— “स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने बलिदान से हमें आज़ादी दिलाई। आज हम अमन-चैन से जी रहे हैं, इसके पीछे हमारे वीर सैनिकों की चौकसी है।”
पूर्व विधायक माधवसिंह डाबर ने कहा— “तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, इसे कभी झुकने नहीं देंगे।”

हाई सेकेंडरी स्कूल में स्वागत

एकीकृत हायर सेकेंडरी स्कूल आम्बूआ के प्राचार्य लोगसिंह भयड़िया व स्टाफ ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ सड़क के दोनों ओर तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया, जिसकी मंत्री ने सराहना की। यात्रा में सभी धर्मों के युवाओं ने भाग लेकर एकता का संदेश दिया।

ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी

ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों युवा, सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने बाइक रैली के रूप में शामिल होकर यात्रा को भव्य बनाया। विशेष रूप से उपस्थित रहे— जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल खरत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, विधायक प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धुंधाभाई कनेश, आशीष कटारिया आदि।

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी

यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी मोहन डाबर द्वारा अपनी टीम के साथ अगुवाई करते रहे।


ख़बर पर आपकी राय