प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दौर को लेकर बदनावर पीएम मेगा मित्र पार्क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।
अल्ताफ खान धार,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज आईजी ग्रामीण इंदौर अनुराग, डीआईजी ग्रामीण निमिष अग्रवाल, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने कार्यक्रम स्थल बदनावर स्थित पीएम मेगा मित्र पार्क का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान जिले को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि वे यहां पर कई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही, एक विशाल जनसभा को संबोधित कर आदिवासी अंचल में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। साथ ही, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों में कोई कमी न रहे।
मौके पर अनुविभागीय अधिकारी बदनावर अरविंद तोमर, थाना प्रभारी बदनावर अमित कुशवाहा, चौकी प्रभारी दोत्रिया हिना जोशी सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



Post a Comment