अल्ताफ खान धार,,
धार। न्याय सबके लिए कि अवधारणा को साकार करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लगातार बेसहारा गरीब और जरूरतमंदो को निशुल्क विधिक साहायता उपलब्ध करा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश प्रदीप सोनी के मार्गदर्शन में प्रतिरक्षा प्रणाली लगातार प्रभावी रूप से कार्यवाही कर गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क विधिक साहायता उपलब्ध करा रहा है। ऐसे केदी जो जेल मे निरुद्ध है और पैसो के आभाव मे वकील कि फीस देने मे असमर्थ है।और आपने प्रकरणों मे उचित पैरवी करवाने मे अपना वकील नियुक्त नही कर पाते।
ऐसे यह प्रणाली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की साहयाता से उन्हें उचित न्याय प्रदान किये जाने के लिए निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करवाया जाता है।
प्रकरण की पैरवी सतीश ठाकुर द्वारा की गई।
एल ए डी सी एस चीफ सतीश ठाकुर के नेतृत्व मे कई बेसहारा गरीब जरूरतमन्दो को न्याय दिलाया जा रहा है।ऐसे ही एक प्रकरण मे पैरवी सतीश ठाकुर द्वारा की गई। जिसमे आरोपी बाबू उर्फ़ गट्टा के विरूद्ध सादलपुर थाना मे हत्या का प्रकरण जिसमे धारा 302,201भारतीय दंड संहिता तथा एस, टी, एस सी, एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। और आरोपी एक वर्ष से जेल मे निरुद्ध था।
अदालत का फैसला
प्रकरण में माननीय विशेष सत्र न्यायाधीश द्वारा दिनांक 3/9/2025 को आरोपी को हत्या के आरोप को दोषमुक्त किया गया।

Post a Comment