जावेद खान थांदला।
थांदला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन के मूड में है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम बालवासा (पलवाड़ क्षेत्र) में कल एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
इस विशाल सम्मेलन में कांग्रेस सह, प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया, राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, तथा थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ज़िला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत सिंह भाभर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंच साझा करेंगे।
कार्यक्रम में पलवाड़ क्षेत्र सहित संपूर्ण थांदला विधानसभा से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुँचने की संभावना है। इस सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश चरम पर है।
सबसे खास बात यह है कि इस अवसर पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इन नई ऊर्जा से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विधायक वीरसिंह भूरिया ने क्षेत्र के सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे और कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा एवं नेतृत्व पर अपना विश्वास प्रकट करें।
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि बालवासा सम्मेलन से थांदला क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार और सशक्त होगा, तथा भाजपा सरकार की नीतियों से निराश जनता के बीच कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।
إرسال تعليق