38 मोटरसाइकिलें व सोने के आभूषण बरामद — बदमाश पुलिस के शिकंजे में
अल्ताफ खान धार।
जिला पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर रापी लगाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले खतरनाक गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 38 मोटरसाइकिलें, सोने-चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
घटना का विवरण
गत दिनों तिरला एवं नौगांव थाना क्षेत्र के बीच स्थित चिकलिया ब्रिज के पास बदमाशों ने सड़क पर रापी गाड़कर राहगीरों से लूटपाट की थी। बदमाशों ने उसी रात तिरला क्षेत्र से 5 मोटरसाइकिलें भी चोरी कर ली थीं। लगातार बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी।
एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, एएसपी श्रीमती पारुल बेलापुरकर एवं सीएसपी सुजावल जग्गा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।
थाना तिरला प्रभारी निरीक्षक ज्योति पटेल, थाना नौगांव प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा तथा सायबर सेल प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चलाया।
सूचना पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तिरला क्षेत्र में घेराबंदी की और मुख्य आरोपी दूधाम पिता अंगरू भूतिया निवासी टांडा को गिरफ्तार किया। सख्त पूछताछ में दूधाम ने अपने साथियों रेलमा, थानसिंह, कमलेश, दिलु, संजय, बब्लू, अरुण और करण के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
आरोपी ने बताया कि गिरोह ने धार, इंदौर, खरगोन, राऊ, सांवेर और गुजरात क्षेत्रों से कई बाइक चोरी कर जामदा के जंगलों में छुपा रखी थीं। साथ ही इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर कार चालकों को रोककर लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
गिरफ्तार आरोपी व बरामदगी
पुलिस ने दूधाम, करण, अरुण और राजेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से —
- 38 चोरी की मोटरसाइकिलें
- एक सोने की चैन
- एक सोने की अंगूठी
- एक चांदी की माला
- एक सोने की सुई
बरामद की है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस सफल अभियान में थाना प्रभारी नि. ज्योति पटेल, नि. सुनील शर्मा, उनि. राजेन्द्र सिंगौड, उनि. फुलकुंवर सिसौदिया, सउनि. कालुसिंह बामनिया, प्रआर. राकेश, प्रआर. मुकामसिंह, प्रआर. संतोष, आर. अनारसिंह, आर. सखाराम सहित सायबर सेल प्रभारी उनि. प्रशांत गुंजाल व उनकी टीम के सदस्यों प्रआर. विजय भाटी, प्रआर. सर्वेशसिंह सोलंकी, प्रआर. मुकेश डावर, प्रआर. सूरज तिवारी, प्रआर. बलराम, प्रआर. अनिल, आर. भानुप्रतापसिंह, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. शुभम, आर. तरुणसिंह बैस, आर. शुभमसिंह जादौन का सराहनीय योगदान रहा।
धार पुलिस की तत्परता से अपराधियों में खौफ
इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि धार पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि “अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

إرسال تعليق