जावेद खान थांदला
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला झाबुआ के ब्लॉक थांदला अंतर्गत चार संकुल केंद्र — बालक खवासा, कन्या खवासा, कुकड़ीपाड़ा एवं चापानेर — की सामूहिक बैठक मंगलवार को कृषि उपज मंडी, खवासा में आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 9 नवंबर को दिल्ली में होने वाली पुरानी पेंशन बहाली रैली तथा भोपाल महासम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री जवानसिंह बारिया ने संबोधित किया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संगठन की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित नवीन शिक्षक संवर्ग के साथियों ने दोनों ही कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए सहमति व्यक्त की। साथ ही, सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी सुविधा अनुसार सूची तैयार कर वाहन बुकिंग हेतु राशि जमा करना भी प्रारंभ कर दिया।
इस अवसर पर जिला सहसचिव मंशाराम गरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मिठूसिंह गणावा, ब्लॉक उपाध्यक्ष पी.सी. पाटीदार एवं मनीष भट्ट ने भी अध्यापकों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।
बैठक में चारों संकुल अध्यक्ष —
- किशोर पाटीदार (बालक खवासा),
- दिलीप डोडियार (कन्या खवासा),
- गंगाराम भूरिया (चापानेर),
- नाथूसिंह डामोर —
सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी, भाई-बहन उपस्थित रहे।

إرسال تعليق