थांदला। विकास मॉडल की नई मिसाल बनकर उभरी ग्राम पंचायत उदयपुरिया में सरपंच भारत कटारा ने एक बार फिर नवाचार की शानदार पटकथा लिखी। मतदान क्रमांक 57 व 58 के बीएलओ द्वारा SIR कार्य और 100% वाचन मानकों के साथ पूर्ण किए जाने पर आज मंगलवार को पंचायत प्रांगण में ग्रामवासियों व मतदाताओं की मौजूदगी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सरपंच कटारा ने दोनों BLO, पंचायत सचिव, कोटवार, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मोबाइलाईजर को शाल, श्रीफल, मफलर, स्वेटर और मिठाई पैकेट भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान के इस अनोखे नवाचार ने टीम भावना और कार्यसंस्कृति को नई ऊर्जा दी है।
गौरतलब है कि उदयपुरिया ग्राम पंचायत इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र में रोल मॉडल बन चुकी है। निरंतर नवाचार, सक्रिय नेतृत्व और जमीनी स्तर पर मजबूत टीमवर्क के कारण यह पंचायत अब विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ी दिखाई देती है।




إرسال تعليق