प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ओर प्रदेश प्रभारी ममता चंद्राकर पहुंची झाबुआ पार्टी पदाधिकारीयो ने किया भव्य स्वागत।


जिला महिला कांग्रेस की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने एवं कार्यकर्ता में जोश भरने ओर आगामी रणनीति के लिए कार्य योजना बनाई गई।



जावेद खान थांदला  9424860555


झाबुआ:  मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी ममता चंद्राकर का झाबुआ जिले में प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय राजगढ़ नाके व गोपाल कॉलोनी मैं जिला कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ पुष्प हारो से भव्य स्वागत किया गया किया गया ।



तत्पश्चात जिला महिला कांग्रेस की बैठक आहूत की गई इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश सरकार महिलाओ ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोकने में असफल रही है निरंतर महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं वर्ष 2020 में महिलाओं के साथ बलात्कार की संख्या 6134 थी वही बढ़कर 2024 से 2026 तक 7294 महिलाओं के साथ बलात्कार कांड हो चुके हैं वही 4 साल में 58000 बच्चे गायब है जिसमें 47000 बालिका 11000 बालक शामिल है जिनका आज तक पता नहीं चला उन्होंने कहा कि गैस लीकेज कांड की उच्च स्तरीय जांच के साथ हर पीड़ित को दो-दो लाख का मुआवजा सरकार को देना होगा शीघ्र ही जिला महिला कार्यकारिणी का गठन होगा समस्त पदाधिकारी पंचायत स्तर पर वार्ड स्तर पर महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने मैं जुट जाए ।


प्रदेश प्रभारी ममता चंद्रावत ने भी महिलाओं को बूथ स्तर पर पंचायत स्तर पर जोड़ने पर जोर दिया जिले की 575 पंचायत में लगभग 3000 महिला की तैनाती सुनिश्चित की जाए शीघ्र ही पंचायत सोसाइटी मंडी नगर निकाय के चुनाव में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो ऐसी कार्य योजना बनाना आवश्यक है ताकि महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ प्राप्त हो।


आयोजित बैठक में पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्वेता गंगा मोहनिया गोरी कटारा सुनीता अलावा शीला भूरिया शांता बारिया मारिया वड़कीया नेवी महिला कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने में अपने विचार प्रकट किए।


इस अवसर पर सायरा बानो रजनी चौहान संगीता चारेल सायदा भाबर रेखा परमार शीला मकवाना जोता बाई हेमलता सुनीता ममता गुड़िया सहित सैकड़ो महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने किया ।

आभार प्रकट शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर ने व्यक्त किया।

ख़बर पर आपकी राय