कांग्रेस का दो दिवसीय मांडू में नव संकल्प शिविर,मिशन 2028 पर फोकस,
अल्ताफ खान
धार। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान जानकारी दी कि 21 और 22 जुलाई को मांडू में कांग्रेस विधायक दल का नव संकल्प शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आगामी 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तय करना है। इसके साथ ही शिविर में भाजपा सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार के मामलों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर मंथन किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "जनता के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है, प्रशासनिक अराजकता बढ़ रही है और भ्रष्टाचार चरम पर है।"
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है।

Post a Comment