डूंगरी पाड़ा में माता मरियम मंदिर के ग्रोटो टीन शेड निर्माण हेतु 1 लाख रुपए किए प्रदान।विधायक वीर सिंह भूरिया ने दिया विकास का तोहफ़ा

विधायक वीर सिंह भूरिया ने दिया विकास का तोहफ़ा


डूंगरी पाड़ा में माता मरियम मंदिर के ग्रोटो टीन शेड निर्माण हेतु 1 लाख रुपए प्रदान

थांदला, विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डूंगरी पाड़ा में आज एक विशेष अवसर पर विधायक वीर सिंह भूरिया ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने माता मरियम मंदिर प्रांगण में ग्रोटो टीन शेड के निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए की राशि नगद समस्त पल्लीवासियों के समक्ष प्रदान की।


मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक भूरिया ने कहा कि “गांव के धार्मिक और सामाजिक स्थलों का विकास हमारी प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को सुविधाजनक माहौल मिल सके। गांव-गांव में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।"


उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में डूंगरी पाड़ा सहित आस-पास के गांवों में सड़क सुधार, पेयजल व्यवस्था और युवा वर्ग के लिए खेल मैदान विकसित करने की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष गेदाल डामोर, ब्लॉक अध्यक्ष चेनसिंग डामोर, मनीष बघेल, सुधीर भाभर, काकनवानी उप सरपंच मुकेश डामोर, डूंगरी पाड़ा सरपंच वल हींग डामोर अगासिया, सरपंच कालिया भूरिया, दिनेश डामोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।


ग्रामीणों ने विधायक भूरिया के इस योगदान और विकास के विज़न का हर्षोल्लास से स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।


न्यूज एडिटर जावेद खान 

9424860555

ख़बर पर आपकी राय