पुश्तैनी संपत्ति को लेकर बहनों में विवाद
एक बहन बना रही मकान, तीन बहनों का विरोध – मामला धार का।
अल्ताफ़ खान,धार।
पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवारों में मतभेद होना आम बात है, लेकिन कई बार यह विवाद गहरे तक बढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला धार के मुरादपुरा क्षेत्र में सामने आया, जहां चार बहनों के बीच पुश्तैनी मकान को लेकर टकराव हो गया।
आरोप है कि एक बहन,शमीम बी, तीन अन्य बहनों की हिस्सेदारी दबाकर उस संपत्ति पर नया मकान बना रही है। वहीं, बाकी तीन बहनें इस निर्माण को रुकवाने के लिए प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।
क्या है मामला
मुरादपुरा, राजेंद्र मार्ग स्थित यह पुश्तैनी मकान नगर पालिका रिकॉर्ड और दाखिल-खारिज में चारों बहनों के नाम दर्ज है। उनकी फूफी ने भी हिबा नामा लिखकर संपत्ति चारों के नाम कर दी थी। इस आधार पर तीनों बहनों का कहना है कि चारों का इस मकान में बराबर का हक है।
उनका आरोप है कि शमीम बी, जो वर्तमान में सूरत (गुजरात) में रहती हैं, ने नगर पालिका की अनुमति और उनकी सहमति के बिना मकान का नया निर्माण शुरू कर दिया है। तीनों बहनों का कहना है कि शमीम बी न केवल अपने हिस्से पर, बल्कि उनके हिस्से पर भी निर्माण करवा रही हैं, जो पूरी तरह अवैध है।
शिकायतें,लेकिन सुनवाई नहीं?
तीनों बहनों ने इस निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए नगर पालिका, सीएम हेल्पलाइन और धार थाने में लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि अब तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
إرسال تعليق