नगर के पूर्व सरपंच सुलेमान सेठ का निधन
गरीबों के मसीहा थे सुलेमान सेठ
फारुख शेरानी मेघनगर।
नगर परिषद पार्षद महबूब शेख के पिता, मेघनगर के पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस नेता सुलेमान शेख का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के हर तबके के लोग उन्हें प्रेम से “सुलेमान सेठ” और “सुलेमान सरपंच” कहकर पुकारते थे। जनहित और सेवा उनकी पहचान थी। वे दो बार सरपंच तथा एक बार उपसरपंच रहे। माना जाता है कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. दिलीप सिंह भूरिया के करीबी थे।
गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सुलेमान सरपंच का जनाजा रविवार प्रातः 6:30 बजे शेरानीपुरा, मेघनगर से उठकर कब्रिस्तान पहुंचा, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में समाजजन सहित नगर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
नगर की सामाजिक संस्थाओं व गणमान्यों ने उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Post a Comment