घर घर भाजपा का झंडा लगाकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी भाजपा
बदनावर के मेगा पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा और ग्रामीणों में उत्साह
बड़ी संख्या में सरदारपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचेंगे प्रधानमंत्री की सभा में
असलम खान सरदारपुर
कल बुधवार 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर तहसील के ग्राम भैंसोला मेगा पार्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ,पदाधिकारियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लेकर जाने को लेकर भाजपा के पदाधिकारी बैठक ले रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर पांच शक्ति केंद्र मुख्य प्रभारी एवं पांच सह प्रभारी भी घोषित किए गए हैं।राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष जैन द्वारा राजगढ़ ग्रामीण मंडल के प्रभारी एवं सब प्रभारी की बैठक ली गई बैठक को लेकर मंडल अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया पूरे मंडल में 19 पंचायत में 65 प्रभारी और 65 स प्रभारी नियुक्त किए गए और पूरे मंडल ग्राम पंचायत को लेकर एक योजना बनाई गई जिससे हर व्यक्ति सुगमता से ठीक सुबह 8:00 बजे भैंसोला पहुंच जाए, मंडल अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया यह एक ऐतिहासिक दिन है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हम सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं भारतवर्ष में 7 मेगा पार्क है जिसमें से धार जिले के ग्राम भैसोला में एक है यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हम इस कार्यक्रम के सहभागी बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएंगे साथ ही उक्त जानकारी देते हुए राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष जैन ने अधिक से अधिक जनता और मातृशक्ति से आह्वान किया है कि आप घर परिवार सहित पधारे अपनी निजी गाड़ियों पर झंडा लगाए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अपने घर पर झंडा लगाए और 17 सितंबर को एक उत्सव के रूप में मनाए।

Post a Comment