लाड़ली छात्राओं के चेहरे खिले – शासन की सौगात, से मिली निःशुल्क साइकिलें अब होगा पढ़ाई का सफ़र आसान।

 



जावेद खान थांदला।
 

मध्य प्रदेश शासन की लाड़ली योजना के अंतर्गत बेटियों को सशक्त और शिक्षित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। स्थानीय पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में आज भव्य निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पणदा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामर, मंडल महामंत्री सुनील पणदा, जितेंद्र राठौर एवं पार्षद धापू वसुनिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर 160 से अधिक कक्षा छठी एवं नवमी की छात्राओं को शासन की ओर से निःशुल्क साइकिल वितरित की।


सरकार की मंशा, बेटियों की बेहतर शिक्षा।

यह योजना प्रदेश सरकार की उस दूरदर्शी नीति का हिस्सा है जिसके अंतर्गत बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है ताकि ग्रामीण और दूरदराज़ से आने वाली छात्राओं को स्कूल आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अतिथियों ने कहा — “शिक्षा से ही समाज में प्रगति संभव है। सरकार की यह पहल छात्राओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाएगी। यह साइकिलें न केवल उनके सफर को आसान बनाएंगी बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी सहायक सिद्ध होंगी।”


विद्यालय परिवार में जबरदस्त उत्साह।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार का उत्साह देखने लायक था। संस्था के प्राचार्य मंगल सिंह नायक ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और शासन की योजनाओं को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं — श्रीमती किरणमाला चौहान, श्रीमती मनोरमा भाबोर, स्वाति आचार्य, शैतानमल कोठारी, अब्दुल कादिर खान, सीमा श्रीवास्तव, ट्विंकल तलेरा, मनोज डोडियार, रागिनी ठाकुर, गीता श्रीवास्तव, बालमुकुंद शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दीपेन समाधिया ने कुशलता से किया। अंत में सभी छात्राओं ने शासन एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।



ख़बर पर आपकी राय