थांदला से निकले जनसेवक को मिला बड़ा दायित्व, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर।
जावेद खान थांदला
थांदला। कांग्रेस पार्टी के समर्पित और जुझारू युवा चेहरा गुड्डू मुनिया को युवा कांग्रेस का जिला महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र से उठकर जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले गुड्डू मुनिया लंबे समय से गरीब, लाचार और जरूरतमंदों की मदद में अग्रणी रहे हैं।
थांदला विधानसभा क्षेत्र से लगातार सक्रिय रहते हुए गुड्डू मुनिया वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि और संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण से काम किया। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वोट 1613 के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर युवा कांग्रेस जिला महासचिव पद अपने नाम किया।
पद ग्रहण के बाद गुड्डू मुनिया ने कहा —
“मैं कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस नेतृत्व का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं पूरी निष्ठा और कर्तव्यभाव से युवाओं के साथ खड़ा रहूंगा और पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।”
गुड्डू मुनिया के चयन से पूरे जिले में उत्साह और जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी जाहिर की।
पार्टी नेताओं ने कहा कि —
“गुड्डू मुनिया जैसी जमीनी सोच रखने वाले युवाओं के हाथों में संगठन और मजबूत होगा।”
युवाओं की नई आवाज़, नई पहचान — गुड्डू मुनिया, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव।

Post a Comment