बेटियों ने बढ़ाया नगर का मान: ईरा शाहिद खान ने मेहनत और लगन से रचा इतिहास।




थांदला। जावेद खान 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश से लेकर गांव-गांव तक सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

इसी कड़ी में नगर की प्रतिभाशाली छात्रा ईरा शाहिद खान ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे थांदला नगर का नाम रोशन किया है। फ्लावररेड इंग्लिश स्कूल की छात्रा ईरा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 451 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

ईरा शुरू से ही पढ़ाई में बेहद सक्रिय और मेहनती रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी अनुशासित दिनचर्या, समर्पण और लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास साफ झलकता है। परिणाम घोषित होते ही ईरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।

आपको बता दें कि ईरा, नगर के वरिष्ठ पत्रकार शाहिद खान की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्कूल के शिक्षक, मित्रगण एवं परिजनों ने ईरा को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


ईरा की यह उपलब्धि न केवल अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

ख़बर पर आपकी राय