जावेद खान ।
मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद् (युवा प्रभाग) ने संगठन विस्तार के तहत अहम निर्णय लेते हुए युवा नेता विक्रम डोडियार को आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग का झाबुआ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रदेश आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष (युवा प्रभाग) नरेन्द्र सिंह सैयाम मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जेवियर मेडा की सहमती से की गई।
नियुक्ति पत्र आदिवासी विकास परिषद परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक जेवियर मेडा एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फ़िटवेल द्वारा सौंपा गया। पदाधिकारियों ने इसे संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विक्रम डोडियार मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और अपनी मेहनत ईमानदारी व संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय डोडियार की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
संगठन ने विश्वास जताया कि वे आदिवासी समाज के सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निष्ठा के साथ कार्य करते हुए परिषद को मजबूती प्रदान करेंगे। व शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करने में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
इस नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक विक्रांत भूरिया, वीर सिंह भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, प्रदेश महासचिव निर्मल मेहता पूर्व विधायक बाल सिंह मेडा शंकर सिंह भूरिया बबलू कटारा नटवर डोडियार नर्वेश अमलियार साबिर फिटवेल, जसवंत भाभर, आनंद चौहान राकेश सहित कई जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्रम डोडियार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। शीघ्र ही संगठन विस्तार कर जिलेभर में सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा।


Post a Comment