हरियाली अमावस्या पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया पौधारोपण, गौशाला में की पूजा-अर्चना


(असलम खान सरदारपुर)
(
हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने रिंगनोद के समीप राजगढ़ मार्ग स्थित श्री श्यामा गौशाला में पहुंचकर विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके उपरांत विधायक ने गौशाला परिसर में नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अपने खेतों, घरों व आंगनों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि — "हरियाली से ही जीवन है, हमें अपने पर्यावरण को हरा-भरा रखना चाहिए।"

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात विधायक ग्रेवाल ने गौशाला का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गौमाताओं के भोजन, पानी और देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक व समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें नंदराम चोयल, नारायण चौधरी, भागीरथ हामड़, कमल मोलवा, देवेंद्र सतपुड़ा, टीकम परमार, दुलीचंद पाटीदार, गोपाल सोलंकी, दलपत पाल, काना नीनामा, गोपाल मोलवा, रूगनाथ परमार, कैलाश मछार, टीकम काग, राजू परमार, दल्ला भाई आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ख़बर पर आपकी राय