जावेद खान थांदला।
नवरात्रि महापर्व पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम रविवार को मठवाला कुआं प्रांगण में देखने को मिला। गरबा महोत्सव समिति द्वारा मां अम्बे मंदिर के सामने विशाल कन्या भोज का आयोजन हुआ, जहां 250 से अधिक नन्हीं कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन कर भोजन कराया गया।
“नवरात्रि में कन्या ही सच्ची शक्ति का प्रतीक, उनके चरण पूजन से मिलता है देवी मां का आशीर्वाद। अर्जुन सोनी”
कार्यक्रम का शुभारंभ लाभार्थी अर्जुन सोनी परिवार ने विधिविधान से कन्याओं के चरण पूजन कर किया। जैसे ही कन्याओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया, पूरे वातावरण में मां अम्बे के जयकारों और भक्तिभाव की गूंज छा गई।
“मां अम्बे की आराधना के साथ कन्या भोज बना आस्था का महापर्व।”
इस पावन अवसर पर किशोर पड़ियार,लक्ष्मण राठौर, बबलू ब्रजवासी अजय सेठिया सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे और सेवा भाव से आयोजन को सफल बनाया।


Post a Comment