जावेद खान थांदला
स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत पूरे देश में चल रहे स्वदेशी अभियान के तहत थांदला में दशहरा पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के पारंपरिक दशहरा मेले में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान स्वदेशी जागरण मंच द्वारा कवियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर की जनता को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई और स्वदेशी पत्रक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं अजा मोर्चा अध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर ने स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है, हमें अपने हर त्योहार में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।”
वहीं जिला महामंत्री श्री सुनील पांडदा ने सुझाव दिया कि “दीपावली से ही स्वदेशी अभियान की शुरुआत करें, जब हम त्योहारों पर बाजार से वस्तुएं खरीदें तो सबसे पहले स्वदेशी उत्पाद ही खरीदने का संकल्प लें।”
स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता श्री मनोज उपाध्याय ने बताया कि “स्वावलंबी भारत अभियान के तहत पूरे देश में लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम अपने देश में निर्मित वस्तुएं उपयोग कर रहे हैं।”
इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजजन, कविगण, पार्षदगण और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में स्वदेशी अपनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहनलाल पाटीदार, राजू धानक, सुधीर शर्मा, राजेश डामर, मनीष वाघेला सहित नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।



Post a Comment