पीपलखूंटा तीर्थ पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

समाजसेवी बृजेंद्र चुन्नू शर्मा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, पीपलखूंटा तीर्थ पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन,,


फारूख शैरानी 

मेघनगर। जन-जन के लाडले और समाज के हर वर्ग में प्रिय, प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी श्री बृजेंद्र चुन्नू शर्मा का जन्मदिवस श्री हनुमंत आश्रम, पीपलखूंटा में पूरे भक्ति और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ, हवन और महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों ने भाग लेकर श्री शर्मा के दीर्घायु होने की कामना की।

सुबह से ही सोशल मीडिया, फोन और व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। हवन की पूर्णाहुति में श्री शर्मा के परिजनों सहित समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा:

"मेरा जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि मुझे सेवा, समाज और सनातन धर्म के प्रति नई जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"

कार्यक्रम में पीपलखूंटा तीर्थ के महंत श्री 108 दयारामजी महाराज, महंत श्री सूर्यवशी चौहान (कल्याण आश्रम, नौगावां, राजस्थान) सहित संतजनों का विशेष आशीर्वाद मिला। हनुमानजी की महाआरती के दौरान पूरा परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा।

उपस्थित प्रमुख हस्तियाँ:

  • म.प्र. जनजातीय कार्य कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान
  • विधायक विरसिंह भूरिया
  • पूर्व विधायक कलसिंह भाबर
  • भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया
  • पूर्व अध्यक्ष शैलेश दुबे
  • एसपी श्री पद्म विलोचन शुक्ला
  • पद्मश्री महेश शर्मा (शिवगंगा)
  • प्रदेश टुडे चेयरमैन एमडी हृदेश दीक्षित
  • पत्रकारिता और समाज सेवा से जुड़े वरिष्ठजन – चंद्र भानसिंह भदौरिया, मनीष गिरधानी, बटू भंडारी, आदि
  • राजनीतिक, प्रशासनिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि – कमलेश मचार (नप अध्यक्ष), विजय चौहान (पार्षद), सीएमओ राहुल वर्मा, थाना प्रभारी मेघनगर, लेखापाल शीतल जैन, गौरव खंडेलवाल, विनोद बाफना, प्रफुल्ल गाडिया, महेश बधवाल आदि

    कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसादी भोज भी वितरित किया गया। पीपलखूंटा तीर्थ में यह आयोजन केवल एक जन्मोत्सव नहीं, बल्कि एक धार्मिक एवं सामाजिक समागम बन गया, जिसमें जनता और संतों के साथ प्रशासनिक और राजनीतिक वर्ग ने एकसाथ भाग लिया।


ख़बर पर आपकी राय