भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव का झाबुआ दौरा
आज जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर सर्किट हाउस में हुई ऐतिहासिक रायशुमारी, नेताओं-पदाधिकारियों से हुई वन-टू-वन चर्चा
जावेद रशीद खान
भाजपा के संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा भरते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार, पूर्व विधायक इंदौर सुदर्शन गुप्ता और भाजपा जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव 11 अगस्त, सोमवार को झाबुआ के दौरे पर रहे। यह दौरा पूरी तरह जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर केंद्रित रहा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा पदाधिकारियों तक से वन-टू-वन चर्चा कर रायशुमारी की गई।
दोपहर लगभग 3 बजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक का काफिला झाबुआ पहुँचा, जहाँ कॉलेज मार्ग स्थित सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में जिला अध्यक्ष भानू भूरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत भावसार, शैलेष दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मणसिंह नायक, जिला महामंत्रीत्रय सोमसिंह सोलंकी, कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, गौरव खंडेलवाल, जिला मंत्री संगीता पलासिया, अर्चना राठौर, उपाध्यक्ष प्रवीण सुराना, रामेश्वर नायक, राजेंद्र उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर, वरिष्ठ पार्षद पं. महेंद्रकुमार तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु अत्रिवाल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
ढाई घंटे तक चला मंथन
रायशुमारी प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक वैभवसिंह पंवार और सुदर्शन गुप्ता ने अलग-अलग समय में पार्टी के प्रमुख नेता और पदाधिकारियों को बुलाकर उनसे विस्तार से बातचीत की। संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि इस रायशुमारी के निष्कर्ष प्रदेश नेतृत्व को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद जिला कार्यकारिणी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
चर्चा का यह सिलसिला करीब ढाई घंटे तक चला। इस दौरान नेताओं ने एक साथ भोजन भी किया। झाबुआ में सफल संवाद और संगठनात्मक विमर्श के बाद प्रतिनिधि मंडल देर शाम आलीराजपुर के लिए रवाना हो गया।
यह जानकारी ज़िला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर द्वारा दी गई ।
Post a Comment