पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल मेघनगर ने किया स्मरण
स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
फारूख शैरानी मेघनगर।
भारतीय जनता पार्टी मंडल मेघनगर ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस अवसर पर ग्राम अगराल एवं ढाढनिया में कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। वे हिमालय जैसी दृढ़ सोच और समुद्र जैसी व्यापक दृष्टि वाले नेता थे। जनसंघ से लेकर भाजपा तक वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते थे, यही कारण था कि वे सभी कार्यकर्ताओं के प्रिय बने रहे।
इस अवसर पर भाजपा के अशोक बसेर, पंकज गुंडिया, मनोहर पाटीदार, सरपंच केसा सजेली, सरपंच कालू डामोर, दिनेश खदेड़ा, सूरज धुन, पेमा बघेल, खेमचंद बघेल, सरपंच मोहन सिंह हीहोर (अगराल), उपसरपंच कमलेश गुर्जर, जितेंद्र पाटीदार, भैरू भाई बघेल, राजेश वर्मा, भगवान सिंह हीहोर, विनोद राठौड़, मनीष खदेड़ा, ग्राम पंचायत ढाढनिया के सरपंच दुबलिया भूरिया, जनपद प्रतिनिधि तन सिंह भूरिया, मंडल मंत्री दिनेश परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment