जिला कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित
“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत रैली, धरना व ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय पैलेस गार्डन में एक महासम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत रैली एवं धरना प्रदर्शन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एसडीएम भास्कर गाचले एवं तहसीलदार डावर को प्रस्तुत किया गया।
सम्मेलन में मौजूद रहे वरिष्ठ नेता
सम्मेलन के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया रहे। विशेष अतिथि के रूप में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीर सिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, जिला प्रभारी गिरीश जायसवाल सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे।
नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
- संजय दत्त ने कहा कि “भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा की गई वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।”
- कांतिलाल भूरिया ने कहा कि “भाजपा की कथनी-करनी का अंतर जनता समझ चुकी है। न रोजगार है, न महंगाई पर रोक, चारों ओर विनाश का वातावरण है। विकास केवल कांग्रेस सरकारों की देन है।”
- डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि “जनता का एक-एक वोट उसके सपनों से जुड़ा होता है। लेकिन भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर फर्जी मतदाताओं का सहारा लेकर सरकार बना रही है। कांग्रेस इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी और गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले में इसकी पोल खोलेगी।”
अन्य नेताओं के विचार
सम्मेलन को पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, वाल सिंह मेड़ा, प्रभारी गिरीश जायसवाल, हैमचंद डामोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता मोहनिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, जिला अध्यक्ष नवेश अमलियार, जनपद अध्यक्ष अनीता भूरिया, यामीन शेख, काना गुंडिया सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में बबलू कटरा, जीवन सिंह ठाकुर, सलीम शेख, चैन सिंह डामोर, मालू डोडियार, लोकेन्द्र बिलवाल, जितेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश डामोर, गुल सिंह वसुनिया, वसीम सैयद, राजेश भट्ट, मनीष व्यास, गोपाल शर्मा, कालू सिंह नलवाया, रूप सिंह डामोर, पान सिंह, मानसिंह मीणा, प्रकाश परमार, अली असगर बोहरा, नटवर सिंह डोडियार, आयुष ओहरी, किलू भूरिया, ओवैस शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संचालन व आभार
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता ने किया एवं आभार पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर सिंह भूरिया ने व्यक्त किया।


Post a Comment