आस्था और उत्साह के संगम के बीच सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में प्रस्तावित खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन शुक्रवार को विधि-विधान के साथ संपन्न।।

थांदला में भव्य आस्था का शुभारंभ

सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में बनने वाले खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन संपन्न।

थांदला जावेद खान। 

आस्था और उत्साह के संगम के बीच सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में प्रस्तावित खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन शुक्रवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थिति दर्ज कर धर्मसंकल्पित माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। मंदिर के पुजारी बिट्टू भट्ट ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया।



कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भूमि पूजन के लिए बोली लगाई गई, जिसमें प्रथम बोली श्री जगदीश प्रजापत तथा द्वितीय बोली लीलाबाई राठौड़ की रही। विशेष बात यह रही कि दोनों बोलीदाताओं ने आपसी सौहार्द और सामूहिक भावना का परिचय देते हुए एक साथ भूमि पूजन एवं आरती उतारने का निर्णय लिया, जिसका उपस्थित समाजजनों ने हृदय से स्वागत किया।

भूमि पूजन संस्कार को पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा ने अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाया। यजमानों और भक्तों की सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत भव्य व मंगलमय बना रहा।



स्थानीय समाजजन ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के दर्शन शीघ्र होने और निर्माण कार्य को गति देने के लिए राजस्थान के दक्ष कारीगरों को तुरंत कार्य सौंप दिया गया है। साथ ही, यहां सांवरिया सेठ मंदिर का भी पूर्ण नवीनीकरण किया जाएगा, यानी दोनों मंदिरों का नवनिर्माण एक साथ सम्पन्न होगा।

आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं का गवली नवयुवक मंडल ने आभार व्यक्त किया। समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की, ताकि भविष्य में मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक आयोजन और भी भव्यता के साथ सम्पन्न किए जा सकें।

ख़बर पर आपकी राय